
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 जुलाई 2023
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के निजी अस्पताल में एक महिला मरीज का टेस्ट धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बद्दी पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर अस्पताल मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में हरे राम पुत्र केशव निवासी उत्तर प्रदेश ने कहा कि वह बिल्लांवाली में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। जिसका कंपनी की तरफ से एसबीआई बीमा कार्ड बना हुआ है
जिसके द्वारा अपनी पत्नी का ईलाज बद्दी के ग्लोबल सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल में करवा रहा था। जहां से से पत्नी को न्यू लाइफ लाइन अस्पताल जीरकपुर के लिए रेफर कर दिया और ईलाज पर 1.50 लाख रूपये खर्चा आया था जिसका पैसा भी अस्पताल को दे दिया था।
लेकिन जब कुछ दिनों बाद फिर से जब दर्द शुरू हुआ तो जांच करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा कई कागजों पर हस्ताक्षर करवाएं थे फिर अचानक खाते से पैसे कट गए। जिसके बाद जब पता किया तो खुलासा हुआ कि डिग्गीस्प्रर्श कंपनी से मेरे नाम पर 1,49,901 रूपये लोन ले रखा है जिसके पैसे कंपनी ने अस्पताल के खाते में डाल दिए है। जब ग्लोबल अस्पताल के डॉक्टर सौरभ व मालिक परवीर से बात की तो कहने लगे कि आपका पैसा मिल जाएगा।
उन्होंने शिकायत में कहा कि ग्लोबल अस्पताल ने धोखाधड़ी से किसी अन्य अस्पताल में कागज लगाकर लोन से पैसा निकाला। थाना बद्दी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया ग्लोबल सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





