डी. ए. वी. स्कूल धर्मपुर द्वारा 12 मई को ‘मातृदिवस’ के उपलक्ष्य पर अत्यन्त सुन्दर समारोह का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 मई 2023

 

डी. ए. वी. स्कूल धर्मपुर द्वारा 12 मई को ‘मातृदिवस’ के उपलक्ष्य में एक अत्यन्त सुन्दर समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यार्थियों व अभिभावकों ने सम्पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी. ए. वी. धर्मपुर स्कूल प्रबंधक व वर्तमान में एस. डी. एस. सेन्टेनरी पब्लिक स्कूल कुमारहट्टी के प्राधानाचार्य मुकेश ठाकुर एंवम डी.ए.वी. स्कूल धर्मपुर की प्राधानाचार्य प्रीति भारद्वाज द्वारा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण नन्हें बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य तथा अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के साथ के भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियाँ रही। अभिभावकों द्वारा अग्नि रहित पाक कला कौशल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। समारोह में स्कूल के ही अभिभावक व लोक गायिका शकुन्तला तन्वर द्वारा गायन व नृत्य प्रस्तुति का अभिनंदन प्राधानाचार्य द्वारा पुष्प भेंट कर किया गया। सभी अभिभावक व विद्यालय के समस्त कर्मचारी आर्य समाज के प्रधान रमेश गुप्ता की शुभकामनाओं के लिए आभारी रहेंगें।

 

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news