#डीआईजी नार्थ जोन व एसपी कांगड़ा ने अंतर्राज्जीय नाकों का किया निरीक्षण*

#डीआईजी नार्थ जोन व एसपी कांगड़ा ने अंतर्राज्जीय नाकों का किया निरीक्षण*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 अक्टूबर 2022

ज्वालामुखी में नाको की चैकिंग करते हुए डीआईजी नोर्थ जोन और एसपी कांगड़ा

धर्मशाला। उप पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी खंड सुमेधा द्विवेदी और एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने 19 अक्तूबर को देहरा थाना के अंतर्गत तुषार गर्ग हत्याकांड के संदर्भ में इलाके का दौरा किया। उन्होंने जांच की स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में संलिप्त तीन अन्य आरोपियों को भी कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों की संख्या अब छह हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में संलिप्त हाल ही में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में धर्मपाल सिंह उर्फ हरदीप ( 21) निवासी तहसील व थाना समराला (लुधियाना), विशाल कुमार उर्फ संतु (22) निवासी तहसील देहरा जिला कांगड़ा और बलबीर उर्फ अवतार (20) निवासी तहसील व थाना अजनाला, जिला अमृतसर पंजाब शामिल हैं। इनमें से आरोपी बलबीर को पंजाब से लाया जा रहा है। जबकि पांच आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह सारी वारदात लूटपाट के इरादे से की गई है।

इसके अतिरिक्त इस हत्याकांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल की अलग-अलग टीमें अन्य राज्यों में रवाना की गई हैं। एसपी स्वयं इस मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं तथा अन्य अपराधियों को भी कांगड़ा पुलिस की ओर से शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त उप पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने बार्डर एरिया के चार अंतरराज्यीय नाकों अमरोह, कानपुर, जंडौर तथा संसारपुर टैरेस का भी औचक निरीक्षण किया। नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों को उचित दिशानिर्देश जारी किए।

Share the news