
#डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की कड़ी में एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए। सात स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। डीएवी न्यू शिमला बना ओवरऑल विजेता |*

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
17 अक्टूबर 2022
लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में डीएवी न्यू शिमला विजेता और डीएवी लक्कड़ बाजार उपविजेता बना। लड़कियों के वर्ग में डीएवी न्यू शिमला ने बाजी मारी। डीएवी टुटू उपविजेता रहा। वहीं लड़कों के वर्ग में ऊंची कूद प्रतियोगिता में डीएवी न्यू शिमला प्रथम और दयानंद पब्लिनक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में डीएवी न्यू शिमला विजेता और डीएवी लक्कड़ बाजार उपविजेता रहा। वहीं छात्रों के शॉट पुट में डीएवी न्यू शिमला प्रथम और दयानंद पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वहीं छात्रों की लंबी कूद प्रतियोगिता में डीएवी न्यू शिमला विजेता रहा। वहीं छात्र वर्ग के डिस्कस थ्रो में डीएवी न्यू शिमला प्रथम रहा। जबकि छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पहला और दूसरा स्थान डीएवी न्यू शिमला ने पाया।
छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डीएवी न्यू शिमला ने ही पहला और दूसरा स्थान पाया। जबकि 4×100 रिले में डीएवी न्यू शिमला विजेता और डीएवी लक्कड़ बाजार उपविजेता रहा। वहीं डिस्कस थ्रो के छात्रा वर्ग में डीएवी न्यू शिमला विजेता और डीएवी लक्क्ड़ बाजार उपविजेता रहा। छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रथम और द्वितीय स्थान पर डीएवी न्यू शिमला रहा। जबकि 400 मीटर दौड़ में डीएवी न्यू शिमला प्रथम और डीएवी लक्कड़ बाजार ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं छात्रा वर्ग के शॉट पुट मुकाबले में डीएवी रिकांगपिओ ने पहला और डीएवी न्यू शिमला ने दूसरा स्थान पाया। जबकि 4×100 मीटर रिले की छात्रा वर्ग में डीएवी लक्कड़ बाजार पहले और डीएवी न्यू शिमला ने दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग की 3,000 मीटर दौड़ में डीएवी लक्कड़ बाजार पहले और दयानंद पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। वहीं छात्रा वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल पहले और डीएवी न्यू शिमला दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में प्रथम और द्वितीय स्थान डीएवी लक्कड़ बाजार ने पाया। वहीं 100 मीटर दौड़ में डीएवी लक्कड़ बाजार पहले और डीएवी शोघी दूसरे स्थान पर रहा। जबकि छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में डीएवी लक्कड़ बाजार ने पहला और डीएवी न्यू शिमला ने दूसरा स्थान पाया।
छात्रा वर्ग में 4×400 मीटर रिले दौड़ में दयानंद पब्लिक स्कूल पहले और डीएवी न्यू शिमला दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 4×400 छात्र वर्ग में डीएवी लक्कड़ बाजार ने पहला और दयानंद पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान पाया। सभी विजेता प्रतिभागियों को डीएवी न्यू शिमला के प्राचार्य राकेश चंदेल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएवी रिकांगपिओे के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार मौजूद रहे।





