डेढ़ महीने के अंदर ही टूटना शुरू हुआ ठोडो ग्राउंड में स्थित मंच, गुणवत्ता पर उठे सवाल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 अगस्त 2023

शूलिनी मेले के दौरान नगर निगम द्वारा शूलिनी मंच का विस्तारीकरण कर बाहर तक शेड डाला गया था। जिसका उद्घाटन नगर निगम की महापौर पूनम ग्रोवर ने किया था करीब 12 लाख रुपए की लागत से यह शेड बनाकर तैयार किया गया था लेकिन डेढ़ महीने के अंदर ही यह शेड टूटना शुरू हो चुका है वही नगर निगम द्वारा बनाए गए इस शेड की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं की नगर निगम द्वारा गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया।

सोलन नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सोलन के ठोडो मैदान में बच्चे रोजाना खेलने आते हैं और एहतियात नहीं बरती जाती जिस कारण से वह टूटना शुरू हुआ है उन्होंने कहा कि इसमें गुणवत्ता का कोई भी असर नहीं है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वहां पर चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे जिससे अगर कोई मंच को तोड़ने की कोशिश करता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news