
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
8 जुलाई 2023

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ाई गई महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बीच भी युवा कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ढालपुर चौक पहुंचे और युवाओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं के साथ धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने बताया कि आज से 9 साल पहले जब भाजपा केंद्र सरकार में आई थी। तो उन्होंने महंगाई को कम करने का वादा किया था और हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। पूर्व की यूपीए सरकार पर भी महंगाई को लेकर कई आरोप लगाए थे। लेकिन आज देश की जनता को पूरी सच्चाई का पता चल गया है।
निगम भंडारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई को कम तो नहीं कर पाई लेकिन उनके राज में महंगाई आज दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जिससे देश का गरीब वर्ग सबसे ज्यादा त्रस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल युवाओं को रोजगार देना तो दूर की बात बल्कि आज हर साल जो युवा किसी रोजगार से जुड़े हुए हैं।
वह भी सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगार हो रहे हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस के द्वारा इन सब बातों को लेकर एक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें गांव गांव जाकर युवा कांग्रेस के साथ युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। उसके बारे में भी युवाओं को अवगत करवाया जाएगा।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





