
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 जनवरी 2023
सोलन में स्मार्ट के सहयोग से चल रहे टीबी चैलेंज कार्यक्रम के तहत तपस्थली गुरुकुलम संस्थान कोटलानाला में नैरोकास्टिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के मैनेजमेंट मैनेजर आशीष नेगी नेगी ने की । रेडियो सोलन 90.4Mhz के उद्घोषक अनिल राजपूत ने बताया स्मार्ट के सहयोग से चल रहे द टीबी चैलेंज कार्यक्रम को सप्ताह में एक बार 90.4Mhz रेडियो सोलन पर सुन सकते हैं। संस्थान में कोचिंग ले रहे ताशीम राणा,अनुरिधिमा,रिया ठाकुर,रुद्रप्रताप सिंह, एंजल और धनुष ने टीबी रोग के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





