
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 अप्रैल 2023
“द सुबाथू अर्बन सहकारी सभा” का वार्षिक साधारण अधिवेषन का आयोजन गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में किया गया । जिस की अध्यक्षता सहकारी सभा के चैयरमेन श्री सुशील गर्ग ने की । इसमें उन्होंने पूरे सहकारी सभा के एक वर्ष का आय व व्य्य का ब्यौरा सभा के सदस्यों के समक्ष रखा । तताश्चत सरकार में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री हरि शर्मा जी ने उपस्थित जनता को सहकारी सभाओं का फायदा बताया। उन्होंने कहा कि अब सरकार इन संस्थाओं को पंचायत स्तर पर खोलने जा रही है जिससे इनका फायदा हरेक किसान व नागरिकों को मिल सकेगा । सभा के सदस्य व बीडीसी सदस्य देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 1937 में शुरू हुई यह सहकारी सभा काफी समय से बंद चल रही थी।
फिर 1989 में सुशील गर्ग जी ने बंद पड़ी इस सहकारी सभा का बीड़ा अपने कंधों पर उठाया और घाटे में चल रही सभा को फर्श से अर्श तक पहुचाया । जिसका फायदा आज सुबाथू व इसके आस पास रहने वाली जनता को मिल रहा है, जिसके लिए देवेंद्र शर्मा ने श्री सुशील गर्ग व उनके कर्मठ कर्मचारियों को बधाई दी । अंत मे सभा के प्रबंधक अमर कश्यप ने सभी सदस्यों व जनता का अधिवेशन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।इस अधिवेशन में बुद्धिराम कंवर, पदम देव ,ठाकुर अमर सिंह ,दिनेश शर्मा , मनोज गुप्ता ,आनंद अग्रवाल ,हेमंत जुनेजा , व लेख राम आदि मौजूद रहे ।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





