
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
23 जनवरी 2023
ऊना के बंगाणा उपमंडल में अधिक भूमि गैर सिंचित क्षेत्र में आती है। अधिकतर पंचायतों में सिंचाई का साधन न होने से किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। अगर बारिश समय पर न हो तो किसानों को नुक्सान का सामना करना पड़ता है। इस बीच अब बेसहारा पशुओं ने भी फसलों को उजाड़ना शुरू कर दी है।दिन में बेसहारा गोवंश फसलों को खराब कर रहा है तो रात के समय जंगली जानवर खेतों में घुस रहे हैं। ऐसे में किसान गांव बही, लाल शाह, भलखूं, बडोआ सहित अन्य गांव में दिन के साथ रात को भी ठिकरी पहरा देने को मजबूर हो गए हैं। पहरा न दें तो फसल पूरी तरह खराब हो जाएग
पंचायत प्रधान राकेश धीमान, उप प्रधान अशोक शर्मा का कहना है कि जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। बेसहारा पशुओं के कान पर लगे टोकन नंबर से पशुओं के मालिक की पहचान की जा रही है। जिस भी पशु का टोकन नंबर पहचान होगी उस पशु को उसके मालिक के हवाले किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





