
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
20 मार्च 2024

कांग्रेस के बागी विधायक दिल्ली से भगवा चोला ओढ़कर घर लौट सकते हैं। बागियों व निर्दलीय विधायकों के खेमे और भाजपा में इस पर मंथन चलता रहा है। इन विधायकों के भविष्य की सियासत के लिए जल्द निर्णायक कदम उठाने के संकेत हैं। राज्यसभा चुनाव में हुए बड़े घटनाक्रम के लगभग 21 दिन बाद भी बागी और निर्दलीय विधायक प्रदेश से बाहर हैं। पंचकूला, ऋषिकेश के बाद अब कई दिनों से नई दिल्ली में उनका डेरा है। अयोग्य घोषित विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का कहना है कि कुछ ही दिनों में हिमाचल प्रदेश में वापसी कर लेंगे।





