दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे पेड़ो को हटा रही नगर निगम

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जुलाई 2023

जिला सोलन में आई आपदा के बाद प्रशासन और नगर निगम घरों बाजारों के नजदीक लगे पेड़ों को कटवा रही है सर्कुलर रोड सोलन गुरुद्वारे के सामने एक पेड़ गिरने की स्थिति में था जिसको आज नगर निगम द्वारा कटवा दिया गया है। स्थानीय निवासी नवीन वर्मा का कहना है कि भारी बारिश के बाद अब यह पेड़ गिरने की स्थिति में था जिसे आज स्थानीय पार्षद द्वारा कटवा दिया गया है अगर यह पेड़ गिर जाता तो मंदिर और भवनों को काफी क्षति पहुंचती परंतु निगम के अधिकारियों ने एक बार सूचित करने पर ही इस पेड़ को कटवा दिया।

जिला सोलन में आई आपदा के बाद डीसी सोलन ने भी जंगलात विभाग और नगर निगम को घरों और बाजारों के नजदीक लगे पेड़ों काटने के निर्देश दिए है ताकि इन पेड़ों के गिरने से किसी को कोई नुकसान ना पहुंचे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news