#दूसरी लिस्ट में कॉंग्रेस के 3 नए चेहरे उतारे *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अक्टूबर 2022
धर्मशाला। भाजपा की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने भी वीरवार देर रात प्रत्याशियों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए। कांग्रेस ने सुलह से केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया को चुनावी मैदान में उतारा है।
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने भाजपा से घर वापसी करने वाले सुरेंद्र काकू पर भरोसा जताया। देहरा में कांग्रेस ने डॉ. राजेश को टिकट देकर उनके पार्टी के प्रति समर्पण भाव का इनाम दिया। इंदौरा से कांग्रेस ने इस बार नए चेहरे मलिंद्र राजन को तवज्जो दी।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी को मिली रिपोर्ट के मुताबिक सुलह से जगजीवन पाल कमजोर प्रत्याशी बताए जा रहे थे। इसलिए उनका टिकट काट दिया गया। वहीं जयसिंहपुर में गोमा पर पेच फंस गया है।
प्रतिभा सिंह वीरभद्र सिंह के करीबी रहे जगदीश सिपहिया को टिकट दिलाने में कामयाब रहीं। सुरेंद्र काकू को टिकट दिलाने के पीछे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रघुवीर सिंह बाली कारण बने। इंदौरा से मलिंद्र राजन को इसलिए टिकट मिला क्योंकि कांग्रेस का सर्वे उनके पक्ष में था।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*