देवभूमि स्वर्ण संगठन हिमाचल के सदस्य स्वर्ण समाज के अधिकारों के लिए चला रहे मशाल यात्रा

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 मार्च 2023

जाबली में देवभूमि स्वर्ण संगठन हिमाचल के सदस्य स्वर्ण समाज के अधिकारों के लिए एक मशाल यात्रा चला रहा है जिसमें प्रदेश भर से अलग अलग जिलों से आए संगठन के सदस्य भाग ले रहे हैं  ।यह   पैदल मशाल यात्रा  17 फरवरी को धर्म शाला से शुरू हुई तथा  संगठन  द्वारा दिल्ली में प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया  । उसके पश्चात  वापिस शिमला में 10 मार्च को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे तथा  अपनी मांगों एवं प्रदेश में स्वर्ण आयोग को लेकर भी चर्चा करेंगे ।दिल्ली से शिमला जा रही इस पैदल यात्रा में करीब पचास लोग भाग ले रहे हैं जिनका जगह जगह स्वागत किया जा रहा है ।इस मशाल यात्रा का सोमवार को जाबली में स्वागत किया गया। देवभूमि स्वर्ण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत की हर जाति के गरीबों को उनके अधिकार मिले। किसान परिवार को प्रोत्साहन मासिक  पैंशन न्यूनतम 3000 हो ,हर राज्य में स्वर्ण आयोग का गठन हो,देश में एक संविधान एक कानून हो, आरक्षण गरीबों को मिलें, नौकरियां  योग्यता के आधार  पर हो तथा समानता का अधिकार हो ।  प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में  सामान्य वर्ग के स्कूली बच्चों को मिलने वाली मुफ्त स्कूल वर्दी को बंद  करने जैसे फैसले के खिलाफ भी रोष प्रकट किया तथा इसे बहाल करने की मांग की। संगठन ने हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग  का एक्ट के रूप में गठन करने की मांग रखी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर,विनय राणा, बलदेव, राजिंदर, संजीव, रविन्द्र, रणजीत, सुशील, मनदीप,अशोक, विजय, विक्रम, दिनेश,प्रवीन शर्मा, भुपेंद्र, बलजीत, बलजीत , स्थानीय लोग मनीष,वेद,अनूप, महेंद्र अत्रि, गणेश, हेमशंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 

Share the news