देश की राजधानी दिल्ली क्राइम कैपिटल बनती जा रही है. अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कहीं भी गोलीबारी कर दे रहे हैं. इसी कड़ी में पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग आउटलेट पर देर रात गोलीबारी की घटना हुई. गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं गोलीबारी के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्टैंडअलोन फूड आउटलेट के अंदर तीन अज्ञात शूटरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की. वहीं फायरिंग के बाद सभी शूटर मौके से फरार हो गये