
शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार दो दिन मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा आठ और नौ सितंबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आठ और नौ सितंबर को ऊना और सिरमौर जिला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। नौ सितंबर को बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन जिला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पांच से सात सितंबर और दस एवं 11 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। आठ और नौ सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों जैसे कंडाघाट, श्रीनयनादेवी, भुंतर, बिलासपुर, सराहन, शिमला, सोलन, मनाली, कुफरी, नारकंडा, बग्गी व रोहडू आदि स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और धर्मपुर, करसोग, कसौली में भारी बारिश दर्ज की गई।
वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान धौलकुआं में 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान केलांग में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार छह, सात, दस और 11 सितंबर के लिए बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।





