#धनतेरस के शुभ पर्व सज गए राजधानी के बाजार *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 अक्टूबर 2022
धनतेरस का शुभ पर्व आज
बाजारों में उमड़ रही भीड़, दो दिन धनतेरस के त्योहार को लेकर कारोबारी उत्साहित
सुबह 9 बजे से ही खुल जाएंगे बर्तनों की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्तनों और गहनों की खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाले धनतेरस के त्योहार के लिए राजधानी के बाजार सज गए हैं। इस बार दो दिन धनतेरस पर्व मनाया जा रहा है। वीकेंड और अवकाश के चलते शनिवार को पहले दिन ही शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ सकती है।
शहर के कारोबारी भी दो दिन मनाए जा रहे धनतेरस को लेकर उत्साहित हैं। धनतेरस पर उमड़ने वाली भीड़ से निपटने के लिए कई कारोबारियों ने दो दिन के लिए अतिरिक्त सेल्समैन रखे हैं। इनका कहना है कि कोरोना के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं। महंगाई के बावजूद इस बार बर्तनों की खासी मांग रहने वाली है। बीते साल भी धनतेरस पर अच्छा कारोबार हुआ था। इस बार दिसंबर में शादियों के कई शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में कई लोग शादियों के लिए भी बर्तनों की खरीददारी करने वाले हैं। इस बार कारोबार 20 फीसदी ज्यादा रहने की उम्मीद है।
शहर में बर्तनों की दुकानें शनिवार सुबह 9 बजे से खुलना शुरू हो जाएंगी। देर शाम 10 बजे तक लोग बर्तनों की खरीददारी कर सकते हैं। शिमला शहर में मालरोड के साथ लोअर बाजार टनल, पंसारी चौक, सब्जी मंडी, रामबाजार और लक्कड़ बाजार में बर्तनों की कई बड़ी दुकानें हैं। टुटू, संजौली, ढली, कसुम्पटी, बीसीएस, छोटा शिमला में भी लोग दुकानों से बर्तन खरीद सकते हैं।
यहां जानिए किस बर्तन का क्या रेट
बर्तन रेट प्रति किलो
कांसे के बर्तन 1600-1800 रुपये
तांबे के बर्तन 1000-1300 रुपये
स्टील 500 रुपये
एलुमिनियम 400 रुपये
पीतल 800 रुपये
आभूषणों के लिए बंपर बुकिंग
धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर गहनों की खरीदारी करने के लिए एडवांस बुकिंग करवा चुके लोग शनिवार से इनकी डिलीवरी ले सकते हैं। शहर की ज्वेलरी शॉप में शुक्रवार को भी जमावड़ा लगा रहा। शादियों के चलते डायमंड रिंग, मंगलसूत्र, रिंग, चेन, सोने चांदी के सिक्कों की खासी मांग है। आभूषण कारोबारियों के अनुसार इस बार दो सालों से ज्यादा कारोबार होगा। मालरोड पर महाश्य ज्वेलर्र्स के मालिक विप्लव सूद ने बताया कि इस बार काफी ग्राहक आ रहे हैं। पिछले साल से कारोबार दोगुना होने वाला है।