धनी राम शांडिल ने कोठों पंचायत को दी लाखों की सौगात, 23 फरवरी बना ऐतिहासिक दिन

कोठों पंचायत (सोलन)
23 फरवरी 2026 का दिन कोठों पंचायत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया, जब प्रदेश के स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री धनी राम शांडिल ने लाखों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और कई नई योजनाओं की घोषणा की। इन विकास कार्यों के पीछे पूर्व वार्ड सदस्य सुशांत ठाकुर एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

12 लाख के सामुदायिक भवन का पैदल पहुंचकर उद्घाटन

इससे पूर्व जुलाई 2023 में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, कोटि कलां का उद्घाटन करने के लिए मंत्री स्वयं लगभग दो किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचे थे। जिस गांव में पहले कभी कोई विधायक, सांसद या मंत्री नहीं पहुंचा था, वहां 83 वर्षीय मंत्री का पैदल पहुंचना ग्रामीणों के लिए भावुक क्षण बन गया।

उद्घाटन अवसर पर ग्रामवासियों की मुख्य मांग – सड़क निर्माण – को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए और 10 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की। वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

23 फरवरी को मिली नई सौगातें

23 फरवरी 2026 को भी पंचायत को कई नई विकास योजनाओं की सौगात मिली। सुशांत ठाकुर के आग्रह पर मंत्री ने निम्नलिखित कार्यों हेतु राशि स्वीकृत की—

2 लाख रुपये – सामुदायिक भवन, आँजी

2 लाख रुपये – सामुदायिक भवन, ग्राम खानदर

3 लाख रुपये – सामुदायिक भवन, शिव मंदिर कुंदला (शेष कार्य हेतु)

2 लाख रुपये – कोटि कलां बावरा रोड (शेष कार्य हेतु)

इनमें कहीं पहली तो कहीं दूसरी किश्त जारी की गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेस नेता कर्नल संजय शांडिल, संजीव ठाकुर, सुशांत ठाकुर (पूर्व वार्ड सदस्य), मनीष ठाकुर, मोहन मेहता, कृष्ण लाल ठाकुर, दिलीप सिंह ठाकुर, रघुविन्द्र ठाकुर, अंकुर ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, मदन हिमाचली, महिला मंडल प्रधान सुलोचना देवी, आशु ठाकुर तथा डॉ. पूनम बंसल (उपमंडल अधिकारी, सोलन) और खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पंचायत में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

आगे भी जारी रहेगा विकास

पूर्व वार्ड सदस्य सुशांत ठाकुर ने कहा कि वे भविष्य में भी कोठों पंचायत के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और मंत्री धनी राम शांडिल तथा उनके सुपुत्र कर्नल संजय शांडिल के सहयोग से पंचायत में और अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे।

Share the news