
ख़बर अभी अभी ऊना ब्यूरो
06 मई 2024

कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा धन्यवाद यात्रा के दौरान सर्मथकों से
बोले- कुटलैहड़ की समस्त जनता का आभारी हूं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विजयी कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने धन्यवाद यात्रा के साथ जनता के साथ संपर्क सादा। जीतने के बाद पहली बार जनता के साथ धन्यवाद यात्रा के मौके पर मिले विक्कू ने कहा कि मैं जनता का आभारी हूं, जिसने मुझे सेवा का मौका दिया है। उनकी यह धन्यवाद यात्रा क्षेत्र के थाना कलां से पुरवाईं तक चली। उन्होंने जीत का श्रेय कुटलैहड़ की समस्त जनता को और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कुटलैहड़ की कार्यकारिणी को दिया। इस दौरान विक्कू के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा, देशराज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष बैंस, राजेश धीमान, संजय ठाकुर, विवेक मिक्का, अछरो, सुषमा, सरोज कुमारी, सुशील कुमारी, राहुल, सौरभ, पंकज, सुमित, मोहित, टिहरा पंचायत उप प्रधान गौरी देवी, नीरज शर्मा, नीरज दत्त, सुरेश शर्मा, विनोद, सौरव, कृष्ण सहित सैंकड़ो समर्थक धन्यवाद यात्रा में शामिल हुए।





