धमाके स्थल परएनएसजी, शिमला की जनता जाना चाहती है सच : नंदा

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

23 जुलाई 2023

भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि धमाके स्थल पर जांच एजेंसी एनएससी पहुंच चुकी है जिसका लंबे समय से शिमला की जनता को इंतजार था। कहा हमें पूरा भरोसा है कि एनएसजी जिस प्रकार से अपना कार्य करेगी इस धमाके को लेकर असलियत जनता के समक्ष आएगी। हमारा मानना यह है कि जो सच है वह तथ्यों के साथ जनता के बीच आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम प्रथम दिन से ही इस धमाके को लेकर एक कठोर जांच की मांग कर रहे हैं, इस धमाके से पूरे शिमला की धरती भूकंप की तरह हिल गई थी। हम बार-बार यह पूछ रहे हैं कि जिस प्रकार से इस धमाके की तीव्रता थी उसे यह माना जाता है कि यह कोई आम धमाका नहीं था।

उन्होंने कहा कि चाहे यह एलपीजी गैस लीक हो या किसी और प्रकार का हमला जनता के बीच में सच आना चाहिए। जिससे आने वाले समय में शिमला की जनता और सतर्क रह सके मौके पर दौरा डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी किया था और जब हमने आसपास के दुकानदारों से बात करी तो वह भी एक बड़े स्तर की जांच मांग रहे थे।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news