#धरने पर बैठे MBBS छात्रों को PGIMS प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम, 24 घंटे में हास्टल करें खाली*

pgims administration gave ultimatum to mbbs students sitting on dharna

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 नवंबर 2022

रोहतक में एमबीबीएस स्टूडेंट्स की बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में चल रही हड़ताल खत्म करवाने के लिए प्रशासन व छात्र आमने-सामने आ गए हैं। वहीं मांग नहीं मानने तक विरोध प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी भी दी है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन समर्थन में आ चुकी है।

इस दौरान रोहतक पीजीआईएमएस प्रशासन हड़ताल को खत्म करने के लिए सख्ती बरतनी आरंभ कर दी है। पीजीआईएमएस के डायरेक्टर ने ऑर्डर जारी करते हुए कहा है कि सभी छात्र हड़ताल को तुरंत समाप्त करें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें 24 घंटे में होस्टल खाली करना होगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

वहीं स्टूडेंट्स के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में कल उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात करके अपनी मांग रखी। दुष्यंत चौटाला ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और इसका समाधान निकालेंगे। मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

Share the news