धर्मशाला में मई के पहले सप्ताह में आईपीएल फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स की ओर मैदान में तैयारियां कर दी जाएंगी शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

30 अप्रैल 2023

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मई के पहले सप्ताह में आईपीएल फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स की ओर मैदान में तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जिसके लिए फ्रैंचाइजी की टीम तीन मई के बाद धर्मशाला पहुंचेगी। 3 मई को अपने होम ग्राउंड मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम अपना मैच खेलेगी। जिसके बाद पंजाब किंग्स के दूसरे होम ग्राउंड धर्मशाला में 17 और 19 मई को मैच है।

IPL 2023: Dharamshala Stadium will start decorating in the first week of May

इसके लिए फ्रैंचाइजी की ओर धर्मशाला मैदान में होने वाले मैचों की तैयारियां पांच मई से शुरू कर दी जाएंगी। मैदान के स्टैंडों में मैच शुरू होने से पूर्व होने वाले स्टार इवेंट के लिए स्टेज भी तैयार होगा। इसके अलावा स्टैंडों के एक कोने में फैन बॉक्स बनाने का काम किया जाएगा। वहीं मैदान के चारों और फ्रैंचाइजी के होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। मैदान में सभी तैयारियों के लिए फ्रैंचाइजी की ओर सामान मोहाली स्टेडियम से लाया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news