
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
13 मार्च 2024
जुलाई से बंद धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए हवाई उड़ानें दो अप्रैल से शुरू होंगी। इससे चंडीगढ़ और धर्मशाला के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस फ्लाइट को अब विमानन कंपनी इंडिगो शुरू करेगी। इससे पहले इस रूट पर एलायंस एयर विमानन सेवा देती थी। इंडिगो की ये उड़ानें सप्ताह में तीन दिन धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए शुरू होंगी।
वहीं, धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान 2:10 बजे से टेकऑफ होगी और चंडीगढ़ में 3:15 बजे लैंड होगी। हवाई किराया 3967 रुपये होगा। मांग के अनुसार इस हवाई किराये में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले इस हवाई रूट पर विमानन कंपनी एलायंस एयर सेवाएं देती थीं, लेकिन जुलाई, 2023 से सेवाएं बंद हैं, जिसके चलते इस रूट पर हवाई सफर करने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नए सिरे से रूट पर हवाई सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
13 मार्च 2024





