धर्मशाला से दिल्ली के लिए 176, कांगड़ा से चंडीगढ़ के लिए 70 रुपये घटा किराया

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जुलाई 2023

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ओर से एसी बसों हिमधारा के किराये घटाए गए हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है। कांगड़ा से दिल्ली जाने वाली हिमधारा एसी बस का किराया अब 889 रुपये की जगह 722 रुपये लगेगा, जिससे यात्रियों को 167 रुपये की राहत मिलेगी।

वहीं, धर्मशाला से दिल्ली वाया 53 मील जाने वाली बस में पहले किराया 960 रुपये था, अब 784 रुपये इसमें किराया लगेगा, इस रूट में यात्रियोें के 176 रुपये की बचत होगी। इसके अलावा कांगड़ा से चंडीगढ़ हिमधारा बस का किराया 506 रुपये था, अब इस रूट के यात्री से 436 रुपये वसूले जाएंगे। इस तरह यहां से 70 रुपये किराया घट गया।

धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से हिमधारा एसी बसों के किराये को कम किया गया है। इसके तहत धर्मशाला मंडल के अंतर्गत आती हिमधारा एसी बसों के किराये पर भी यह नियम लागू होगा। अब हिमधारा की एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों से सामान्य बसों के समान किराया वसूल किया जाएगा। हालांकि इस दौरान पांच प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी जरूर वसूल की जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से यह फैसला लिया गया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news