
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
24 जनवरी 2023
नंगल के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से नंगल बस स्टैंड से एयरपोर्ट दिल्ली के लिए 24 जनवरी से वोल्वो बस शुरू हो रही है। इसे पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। पंजाब रोडवेज नंगल डिपो के महाप्रबंधक गुरसेवक सिंह राजपाल ने बताया कि सभी सुविधाओं से परिपूर्ण रूपनगर डिपो की वोल्वो बस नंगल से बाद दोपहर 1:30 बजे चलेगी और शाम 4:35 पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचेगी। आईएसबीटी दिल्ली से रात 12:50 पर बस चलेगी और नंगल सुबह 7 बजे पहुंचेगी। नंगल से एयरपोर्ट तक का किराया 1130 रुपये होगा।
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*





