नगर निगम के वार्ड नंबर 7 में नालियां ढकी ना होने की वजह से वार्डवासी परेशान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जून 2023

सोलन शहर के वार्ड नंबर 7 में इन दिनों लोगों को नालियों के न ढके होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बरसात का पानी इन नालियों से बाहर निकलकर लोगों के घरों में जा रहा है वहीं दूसरी तरफ सीवरेज का पानी भी इन्हीं नालियों से रास्तो तक पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर निगम से गुहार लगाई है कि इसे जल्द देखा जाए।

लोगों का कहना है कि वार्ड नं 7 में काफी समय से नालियों को ढकने का काम किया जा रहा है लेकिन आजतक वो काम पूरा नही हो पाया है,जिस वजह से बरसात का पानी और सीवरेज का पानी इन नालियों से आ रहा है जो कि लोगो के घरों तक भी पहुंच रहा है ,वहीं दूसरी तरफ वार्ड में लोगो के पैदल चलने के लिए भी रास्ते सही नहीं है, ऐसे में लोगो को बड़ी मुश्किलों का सामना इन दिनों करना पड़ रहा है। लोगों ने वार्ड पार्षद और निगम से आग्रह किया है कि लोगों की समस्या की ओर ध्यान देते हुए जल्द इसे सुलझाने का प्रयास करें।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news