#नगर निगम मेयर उषा शर्मा ने मुख्य स्टोरेज टैंको का किया निरीक्षण।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 फरवरी 2024

मंगलवार को नगर निगम मेयर उषा शर्मा ने सोलन शहर को पानी की सप्लाई करने वाले मुख्य स्टोरेज टैंको का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ढके हुए टैंक में झाग है वही 2 साल से ढके हुए टैंक की कोई भी लिपाई पुताई नहीं हुई है वही पानी में इस्तेमाल होने वाली दवाई भी टैंक के किनारे में पड़ी है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए उषा शर्मा ने बताया कि जल्द ही ढके हुए टैंक की लिपाई पुताई की जाएगी साथ ही टैंक के किनारे में मौजूद पानी में इस्तेमाल होने वाली दवाई को भी हटाया जाएगा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर पानी की सप्लाई करने वाले टैंको का निरीक्षण किया जाता है जिससे लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया जा सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news