
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
4 जून 2023
नगर निगम सोलन के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भी पिछले दो-तीन महीनों में शहर से गोलगप्पे, बेसन और टिक्की चाट के सैंपल भरे गए थे जिनमें से 6 सैंपल फेल पाए गए हैं। नगर निगम सोलन के खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन के सहायक आयुक्त डॉ. अतुल केस्था ने बताया कि विभाग समय-समय पर सोलन शहर में स्ट्रीट फूड और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरता रहता है, जिसकी रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची है कि इनमें 6 सैंपल फेल हुए है।
इसमें एक व्यापारी द्वारा रंगयुक्त पानी के गोलगप्पे बेचे जा रहे थे, जिसे विभाग द्वारा ₹23000 का जुर्माना लगाया गया है और व्यक्ति ने उस चालान को भर भी दिया है। वहीं, दूसरी तरफ खट्टी और मीठी चटनी जो गोलगप्पे में इस्तेमाल की जाती है, बेसन, म्योनीज के सैंपल भी फेल हुए है। जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोर्ट में मामला दे दिया है और आगामी जांच की जा रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





