
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 मई 2023
सोलन नगर निगम द्वारा मंगलवार को मेयर पूनम ग्रोवर द्वारा बजट पेश किया गया। इस दौरान नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर और डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा और अन्य सभी वार्डो के पार्षद भी इस दौरान मौजूद रहे। वही जिस समय मेयर पूनम ग्रोवर बजट पेश करती नजर आई वहीं दूसरी ओर वार्ड नं 10 की पार्षद ईशा पराशर नींद की झपकी लेती नजर आई।
यह दावा तो नही किया जा सकता की वह नींद में है क्योंकि बाकी पार्षद बजट को देखने में और सुनते हुए नजर आए तो उन पार्षदों को देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि वह लोग अपने काम को लेकर कितने गंभीर है वही दूसरी ओर वार्ड नं 10 की पार्षद ईशा पराशर न जाने कौन से ध्यान में विलीन थी। सोलन का विकास नगर निगम बन जाने के बाद ठीक इसी प्रकार ध्यान में विलीन है। सोलन का विकास सबके ध्यान में तो है लेकिन किसी के ज्ञान में नही है।
क्योंकि 2 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी, लोगो का कहना है की उन्हे लगता ही नहीं है की नगर निगम बन चुका है। वही दूसरी ओर वार्डो के पार्षद वार्डो के विकास पर ध्यान देने की बजाए अपनी नींद पूरी करने में व्यस्त है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





