
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 अगस्त 2023
नगर निगम सोलन द्वारा शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम के सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई नगर निगम कर्मचारी जो की डोर टू डोर कूड़े को एकत्रित करते हैं उनकी जांच को लेकर यह शिविर आयोजित किया गया है यह शिविर 3 दिन और चलेगा जिसमें सभी सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए डॉक्टर अर्चना ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी के स्वास्थ्य को जांचा जा रहा है जो कर्मचारी डोर टू डोर गार्बेज एकत्रित करते हैं उन्हें बीमारियां होने का खतरा बना रहता है जिसके लिए उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है जानकारी देते हुए डॉक्टर शिवम ने बताया कि टेटनेस का इंजेक्शन लगवाना आवश्यक किया गया है साथ ही सारे रूटीन टेस्ट किया जा रहे हैं उन्होंने बताया कि कर्मचारियों में खासी देखने को मिल रही है साथ ही अन्य कर्मचारियों में खून की कमी भी देखने को मिली है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 50 के करीब कर्मचारी उनके पास अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने पहुंच रहे हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





