
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
10 मार्च 2023
नंबरदार जन कल्याण महासंघ चम्बा द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से नरेश कुमार को जिला प्रधान नियुक्त किया गया।
जबकि बशीर अहमद को उपप्रधान, मदन सिंह ठाकुर को जिला महासचिव, नारायण सिंह को जिला संगठन मंत्री, अनिल कुमार को जिला सह सचिव, बुद्धि सिंह को जिला सलाहकार और तेज सिंह को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
वहीं, कुलदीप कुमार, कर्मचंद ठाकुर, व्यास देव, हेतराम, भिंद्र और प्रवीण कुमार को कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल किया गया।
इस मौके पर नवनियुक्त जिला प्रधान नरेश कुमार ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन






