नर्सिंग मे संगीता कुमारी को मिला प्रदेश मे आठवाँ स्थान

सोलन

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक मंडी  द्वारा  बीएससी नर्सिंग छठे  सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम   घोषित किया गया जिसमें मुरारी लाल नर्सिंग  कॉलेज  सोलन की छात्रा संगीता कुमारी  ने पूरे प्रदेश में आठवाँ  स्थान हासिल किया है तथा  अपने कॉलेज में  संगीता कुमारी  ने   प्रथम,आकृति ठाकुर ने दूसरा, कनुप्रिया ने  तीसरा स्थान हासिल किया एवम कॉलेज का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा  |  इस उपलक्ष्य पर कॉलेज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता  तथा कॉलेज स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर बधाई दी

Share the news