
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 जनवरी 2023
सोलन के ग्राम पंचायत बसाल में नशा बेचने और सेवन करने वालों के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाएं ऐसे लोगों को सीधे पुलिस के हवाले करेंगी, जो या तो नशा बेच रहे हैं या फिर नशा कर रहे हैं। यह निर्णय पंचायत की ओर से आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह देवली की सैर और बसाल ने लिया है। इस मौके पर नशे पर अंकुश लगाने के लिए कमेटी का गठन करने पर भी सहमति बनी, जिसमें पंचायत के सभी वार्डों में नशे पर लगाम लगाने के लिए कमेटी अपनी पैनी नजर रखेगी।
इसके अलावा बैठक में बसाल पंचायत में फैल रही गंदगी पर भी रोष जताया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बसाल दिन प्रतिदिन विकसित हो रहा है। यहां पर बाहरी राज्यों से आए लोग भी रह रहे हैं। इस बीच कुछ लोग सड़कों और रास्तों के किनारे कूड़े के ढेर लगा रहे हैं, जिसे पशु समेत अन्य जानवर सड़क तक पहुंच रहे हैं। वहीं इस पर कूढ़ा निष्पादन के लिए उचित व्यवस्था प्रदान करने के लिए भी प्रस्ताव डाला गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





