नहीं रहे करियर अकादमी नाहन के निदेशक ललित राठी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*

11 जून 2024

करिअर अकादमी नाहन के चेयरमैन एसएस राठी के छोटे सुपुत्र एवं अकादमी के निदेशक ललित राठी (39) का बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. उनके अचानक निधन की सूचना से हर कोई गमगीन है. अकादमी और स्कूल में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया है। बता दें कि करिअर अकादमी को ऊंचाइयों तक ले जाने में उनका अहम योगदान रहा है. दिवंगत ललित राठी के बड़े भाई मनोज राठी भी अकादमी में निदेशक के पद पर हैं. दोनों भाइयों ने एक साथ करिअर अकादमी को नई पहचान दी और शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर का अग्रणी संस्थान बना दिया।

इस संस्थान के होनहार विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में जगह बनाने के साथ साथ जेईई, नीट जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपना परचम लहराते आ रहे हैं. मनोज और ललित राठी ने एक साथ मिलकर कड़ी मेहनत और संघर्ष से संस्थान को अग्रणी बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की है। बताया जा रहा है कि बीती रात ललित राठी को अचानक दिल का दौरा पड़ गया. हालत बिगड़ते ही उनके परिजन शहर के साईं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह सवेरे लोगों को उनके निधन की सूचना मिली. उनके निधन से नाहन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. करिअर अकादमी स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया है।

Share the news