#नामांकन पत्रों की  गई  छंटनी, 45 नामांकन किए गए  रद्द | 17 अक्तूबर से  शुरू हुए थे नामांकन पत्र भरने *

#नामांकन पत्रों की  गई  छंटनी, 45 नामांकन किए गए  रद्द | 17 अक्तूबर से  शुरू हुए थे नामांकन पत्र भरने *

Himachal Election 2022 Live: HP Vidhan Sabha Chunav Date, Schedule, Prediction, Nominations, Polls in Hindi

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 अक्टूबर 2022

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दर्ज किए नामांकन पत्रों की गुरुवार को छंटनी की गई। इनमें 45 नामांकन रद्द किए गए। गत 17 अक्तूबर से नामांकन पत्र भरने शुरू हुए थे और 25 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने काअंतिम दिन था। अंतिम दिन तक 561 नामांकन दर्ज किए गए। छंटनी के बाद 516 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 29 अक्तूबर को नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी कि कितने प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरते हैं।

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दर्ज किए नामांकन पत्रों की छंटनी में 45 नामांकन रद्द किए गए। गत 17 अक्तूबर से नामांकन पत्र भरने शुरू हुए थे और 25 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन तक 561 नामांकन दर्ज किए गए। छंटनी के बाद 516 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 29 अक्तूबर को नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी कि कितने प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरते हैं।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पहले चरण में हिमाचल की चार सीटों पर अपने स्टार प्रचारकों को उतारेगी। इन सीटों को माकपा अहम मानकर चल रही है, जबकि प्रदेश की 11 सीटों में माकपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें से कुल्लू, आनी, ठियोग और शिमला में होने वाले पहले चरण के चुनाव प्रचार में माकपा नेता अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। माकपा के राष्ट्रीय सचिव सीता राम येचुरी, केंद्रीय नेता बृंदा करात,  सुभाषनी अली सहित कई नेता प्रचार में जुटेंगे। अभी प्रदेश भर में सिर्फ ठियोग सीट पर माकपा का विधायक काबिज हैं। अब ठियोग के बाद  कुल्लू, आनी और शिमला सीट पर माकपा नेता जोरशोर के साथ अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। शिमला सीट से माकपा प्रत्याशी टिकेंद्र पंवर शिमला नगर निगम के उप महापौर रह चुके हैं। पंवर सीधे चुनाव जीतकर उप महापौर चुने गए थे। माकपा के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद कहते हैं कि सुभाषनी अली 1 और 2 नवंबर को कुल्लू में चुनावी रैली करेंगी। 7 से 10 नवंबर तक बृंद करात शिमला, ठियोग और आनी में प्रचार करेंगी। माकपा राष्ट्रीय सचिव सीता राम येचुरी 7 नवंबर को चुनावी जनसभा करेंगे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए 25 स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी क र रखी है। माक पा नेता के अलावा अशोक धवाले, मरियम धवाले, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र नेगी, सुखविंद्र सिंह, अमरा राम, मोहम्मद यूसुफ तरिंगामी,  डॉ. ओंकार शाद, विक्रम सिंह, राकेश सिंघा, संजय चौहान, प्रेम गौतम, विजेंद्र मेहरा, फालमा चौहान, संतोष कपूर, राजेंद्र ठाकुर, जगत राम, जोगिंद्र कुमार, मोहित वर्मा, सत्यवान पुंडीर, सुरेश सरवल और पूर्ण ठाकुर भी स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार करेंगे।
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के शेड्यूल में व्यस्तता के कारण बदलाव हुआ है। अब वह 30 अक्तूबर के बजाय 2 नवंबर को नादौन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगे। शाह नादौन शहर के लेबर चौक के निकट नादौन-ज्वालामुखी एनएच किनारे सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश चुनाव मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बारे में वीरवार को हाईकमान से सूचना मिल गई है। शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में विधानसभा क्षेत्र में और भी बड़े नेताओं की रैलियां होंगी। सुजानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमीरपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैलियां भी संभावित हैं। कांग्रेस ने भी हमीरपुर में प्रियंका गांधी को आमंत्रित किया है।
प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं की रैलियां तय हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को सोलन में रैली करेंगे। उससे पहले केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की बड़ी रैली सोलन विधानसभा क्षेत्र में होगी। यह रैली 30 अक्तूबर को कंडाघाट में होगी। इसे लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप के समर्थन में रैली आयोजित की जा रही है। सोलन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनाव में जीत रही है। भाजपा इस बार विस चुनाव में इस सीट पर अपनी जीत पक्की करने के लिए रैली करवा रही है।  बड़ी बात यह है कि कंडाघाट पूर्व मंत्री और विधायक डॉ. धनीराम शांडिल का गढ़ माना जाता है। यहां पर डॉ. शांडिल को चुनाव में काफी लीड मिलती है, लेकिन कंडाघाट में रैली करवाकर भाजपा यहां के वोटरों को रिझाने का प्रयास करेगी। कंडाघाट के आसपास करीब 25 पंचायतें सोलन विस क्षेत्र में आती हैं। इन पंचायतों में 30,000 से ज्यादा वोटर हैं। प्रदेश अनुसूचित जाति बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि 30 अक्तूबर को कंडाघाट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की बड़ी रैली होगी।
Share the news