
#नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर की बगावत ,21 अक्तूबर को करेंगे नामांकन दाखिल *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 अक्टूबर 2022
सुबह जैसे ही भाजपा की टिकटों की सूची जारी हुई तो कुछ ही देर में पूर्व विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट से अपने समर्थकों की अपने घर पर बैठक बुला दी। दोपहर एक बजे बैठक बुलाई गई।
करीब दो घंटे चली इस बैठक में केएल ठाकुर ने मौजूदा प्रत्याशी लखविंद्र राणा के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने आरोप जड़े कि लखविंद्र राणा ने पार्टी के झंडे तक जलाए थे, ऐसे में अब उन्हीं को टिकट दे दिया है। केएल ठाकुुर ने बैठक के बाद दावा किया कि भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी उनके साथ हैं और वे पार्टी को अपना त्यागपत्र देंगे।
वहीं, मंडल अध्यक्ष बदलेव ठाकुर ने कहा कि केएल ठाकुर के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि मंडल के कई पदाधिकारी, नालागढ़ से ग्राम केंद्र प्रमुख, प्रदेश कार्यकारिणी के संजीव टिंका, टेकचंद चंदेल, एसटी मोर्चा के सचिव नसीब सिंह, महिला मोर्चा के रविंद्र संख्यान, गीतांजलि, किसान मोर्चा के दाता राम, ओबीसी के राजेंद्र कुमार, एसटी मोरचा के दौलत राम चौधरी भी पद से त्याग पत्र दे रहे हैं।
उधर, पूर्व विधायक केेएल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बुधवार दोपहर को उन्होंने अपने घर अंदरोला में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें पार्टी हाई कमान के इस फैसले पर चिंता जताई। सभी पदाधिकारी अपने-अपने पदों से त्याग पत्र देने को तैयार हो गए है। उन्हें दूसरे दलों से भी ऑफर आया लेकिन वह किसी भी दल में शामिल नहीं होंगे।
वह जनता की मांग पर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे और 21 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वह अभी भी खुद को पुरानी भाजपा का ही मान कर चल रहे हैं। सरकार अभी भी पुनर्विचार कर सकती हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





