नालागढ़ क्षेत्र की मंझोली पंचायत के मगनपुरा गांव के एक मकान में आग लगने से मकान में रखा सामान जला

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 अप्रैल 2023

नालागढ़ क्षेत्र की मंझोली पंचायत के मगनपुरा गांव के एक मकान में आग लगने से मकान में रखा सामान जल गया। घर में रखा सिलिंडर लीक होने से आग लगी और देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। पीड़ित के अनुसार आग से करीब दस लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार मगनपुरा गांव के रामनाथ के मकान में देर शाम अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी उस दौरान रामनाथ अपने परिवार के साथ भोजन कर रहा था। इस दौरान अचानक सिलिंडर लीक हुआ और उसमें आग लग गई। रामनाथ ने सिलिंडर की आग बुझाने का प्रयास किया लेकर आग तेज होने से वह उसे बुझा नहीं पाया। रामनाथ ने अपने परिवार को सुरक्षित बाहर तो निकाल लिया लेकिन सामान नहीं निकाल पाया। उसके भाई का सामान भी इसी मकान में था। रामनाथ ने इसकी सूचना नालागढ़ के फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही लीडिंग फायर मैन प्रेम कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझाई गई। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news