
#खबर अभी अभी नालागढ़ ब्यूरो*
12 जुलाई 2024
नालागढ़ के एक मात्र सिविल अस्पताल में वीरवार को तक़रीबन 5.30 बजे अचानक अफ़रा तफ़री का महौल बन गया जानकारी के मुताबिक़ मरिज़ो के वार्ड के लगे मीटर में अचानक शोर्ट सर्किट होने से आग लगा गई आग लगने से वार्ड में चारों तरफ़ धुँआ फेल गया और मरिज़ो में अफ़रा तफ़री फेल गई जैसे तैसे मरिज़ो को वार्डों से निकाल कर बाहर ले जाया गया गया जैसे ही सूचना फायर ब्रिगेड को मिली फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तुरंत मौक़े पर पहुँची तो देखा कि अस्पताल में लगे मीटर में आग लगी हुई है और आग के कारण धूआँ चारों तरफ़ फेल गया है
फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कारवायी करते हुए आग को बुझाया फायर ऑफिसर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौक़े पर पहुँची और आग पर क़ाबू पाया और जान माल का नुक़सान नहीं हुआ है उन्होंने बताया कि आग के धुएँ से अफ़रा तफ़री का माहौल ज़रूर बन गया था परंतु किसी प्रकार का नुक़सान नहीं हुआ है फायर ऑफिसर ने बताया की आग लगने से अस्पताल का तक़रीबन 2.5 से 3 लाख का नुक़सान हुआ है परंतु घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है





