निजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग के मामले में तीन छात्र गिरफ्तार 

#खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला*

10 सितंबर 2024

निजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग के मामले में सोलन पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रजत निवासी कुमार जिला बिलासपुर का शिकायत पत्र अभियोग यू/एस 115(2), 127(2),190,191(2) बीएनएस एवं धारा 3 ऑफ एचपी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन (रैगिंग निषेध) अधिनियम 2009 पीएस कंडाघाट पंजीकृत थाना के तहत हुआ ये कि ये बहारा यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा है। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के रूम नंबर-216 में माणिक और करण दो लोग आये और इसे बोला कि 416 रूम में सीनियर को बुलाया जा रहा है। पर फिल्म देखने से मना किया गया तो यह डीवीडी इसे जबरदस्त तरीके से ले गई। जब यह 416 रूम में पहुंचा तो दरवाजा बंद कर दिया गया और इसमें कार्तिक, करण डोगरा, दिव्यांश, चिराग और कुछ अन्य लड़के भी शामिल थे।

इनको शराब पीने को बोला गया मना तो इसे लात-घुसो औऱ बेल्ट के साथ मारने लगे। इन्होने इसे पूरी तरह से रात में कमरे में बंद रखा और सुबह तक इसके साथ रैगिंग और मारपीट की। जो इस अभियोग की जांच में पीड़ित का मेडिकल करवाकर करण डोगरा पुत्र दर्शन कुमार निवासी पीएस रामनगर जिला उधमपुर जम्मू-कश्मीर, चिराग राणा पुत्र हेमराज निवासी गांव कोट जिला मंडी, दिव्यांश पुत्र रवि कांत निवासी बड़सर जिला हमीरपुर को आगामी जांच में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share the news