#नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन एरिफ कंपनी की गलत कटिंग के चलते गिरने की कगार पर लोगो के घर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 जुलाई 2023

पिछले कुछ दिनों से बारिश के चलते जगह जगह पर भूस्खलन हो रहा है जिस कारण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर अगर बात करें तो सलोगडा के नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन airef कंपनी की गलत कटिंग के चलते लोगों का घर गिरने की कगार पर है एक और जहां दिन रात उन्हें यह डर सताया रहता है वही airef कंपनी द्वारा कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई जारी है इस विषय पर जानकारी देते हुए सलोगडा निवासी संजय वर्मा ने बताया कि उनका घर गिरने की कगार पर है उनका कहना है कि airef कंपनी ने नेशनल हाइवे पर सीधी कटिंग की है जिस कारण से उनका घर अब गिरने की कगार पर है

उनके अनुसार एरिफ कंपनी ने कहीं पर भी डंगा नहीं लगाया है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जो कटिंग की गई है उसमें बिल्डर्स ने डंगे लगवाए हैं लेकिन airef कंपनी ने कोई भी डंगा नहीं लगाया है जिस कारण उनका घर गिरने की कगार पर है उन्होंने कहा कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है।उन्होंने arief कंपनी पर सीधे आरोप लगाए है की airef कंपनी ने हिल कटिंग मैनुअल के हिसाब से नही की है जिसकी वजह से यह लैंडस्लाइड हो रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news