नैना नर्सिंग कॉलेज में “नारी सशक्तिकरण, सशक्त भारत” पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

नागचला स्थित नैना नर्सिंग कॉलेज में 4 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे “नारी सशक्तिकरण, सशक्त भारत” विषय पर जागरूकता संगोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला अधिकारों, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम में पुष्पा ठाकुर (समाजसेवी), श्यामा गौतम (कुटुम्ब प्रबोधन, मातृ शक्ति आयाम प्रमुख) एवं जसवंत यादव (स्वदेशी जागरण मंच) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज चेयरमैन डॉ. नोबल शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रेम सिंह डोगरा सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

मुख्य वक्ता प्रो-वीसी अनुपमा सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2024 तथा विकसित भारत–2047 के लक्ष्य में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, रंगोली, चार्ट मेकिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम, इशा ने द्वितीय एवं शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम, अंजलि द्वितीय व मनीषा तृतीय रहीं।
चार्ट मेकिंग में जानवी प्रथम, जाहनवी द्वितीय तथा सानिया धीमान तृतीय स्थान पर रहीं।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हुसनेता-कीरन प्रथम, एंजल द्वितीय एवं तमन्ना-याशी तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम प्रो. अनुपमा सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Share the news