
#खबर अभी अभी नैनीलाल ब्यूरो*
24 सितंबर 2023

पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड लगातार जारी है। जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। वहीं अब उत्तराखंड के नैनीताल में लैंडस्लाइड से बड़ा नुकसान हुआ है। नैनीताल के मल्लीताल इलाके में एक दो मंजिला मकान लैंडस्लाइड की चपेट में आकर निस्तनाबूत हो गया।
हालांकि, गनीमत इतनी रही कि किसी की जान नहीं गई। लैंडस्लाइड की आशंका के चलते मकान में रह रहे लोग और आसपास के लोग पहले ही दूर हो गए थे। बताया जाता है कि, इस मकान के भरभराकर गिरने के साथ आसपास के कुछ और मकानों को भी नुकसान हुआ है। लैंडस्लाइड के चलते आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं।
लैंडस्लाइड की तस्वीर भयावह, लोग चिल्लाने लगे
नैनीताल के इस लैंडस्लाइड का भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो में लैंडस्लाइड से सहमे लोग चीखते-चिल्लाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि, पहले जमीन की मिट्टी धीरे-धीरे सरकती है और इसके बाद देखते ही देखते दो मंजिला मकान भरभराकर मलबे में तब्दील हो जाता है। आप नीचे वीडियो में देखिये कि कैसे कैसे बिखर गया पूरा मकान। वहीं वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अनियोजित निर्माण का ऐसा ही हश्र होता है।
ध्यान रहे कि, बीते दिनों हिमाचल में लैंडस्लाइड से बहुत बड़े स्तर पर माली नुकसान हुआ है। इसके अलावा लैंडस्लाइड में कई लोगों की जान भी गई। लैंडस्लाइड और बाढ़ की मार से हिमाचल अब तक नहीं उबर आया है।
#खबर अभी अभी नैनीलाल ब्यूरो*





