पंचायत चौकीदारों, चयनित प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा, 100 से ज्यादा पद भरने की मंजूरी

#खबर अभी अभीा सोलन ब्यूरो*

7 जून 2023

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में  बिजली उत्पादक से राज्य में विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं पर जल उपकर लगाने के बारे में चर्चा के लिए सचिव, ऊर्जा, की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया।
इस कमेटी में जल शक्ति विभाग, वित्त विभाग और विधि विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी और फतेहपुर तथा हमीरपुर जिले के भोरंज में प्राथमिक स्तर तक राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए निर्माण गतिविधियां आरंभ करने की अनुमति प्रदान की। प्रदेश में 13 स्थानों पर ऐसे स्कूलों का निर्माण शुरू करने के लिए कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी है।

मंत्रिमंडल ने कारागार विभाग में जेल वार्डरों के 69 पद भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने कारागार विभाग के सोलन जिला स्थित नालागढ़ (किशनपुरा) उप जेल में विभिन्न वर्गों के 20 पदों को भरने का निर्णय भी लिया।

HP cabinet decisions today: Honorarium of Panchayat Chowkidars and selected representatives will increase, app
मंत्रिमंडल ने किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर जिले के भघेड़, मंडी जिले के नेरचौक और कुल्लू जिले के भुंतर में हाईवे-सह-पर्यटक पुलिस थाने खोलने तथा इन थानों को क्रियाशील करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को सृजित करने तथा भरने की अनुमति प्रदान की।

#खबर अभी अभीा सोलन ब्यूरो*

Share the news