

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 नवंबर 2022
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के बाबे दी पट्टियां में मां ज्वाला दंगल कमेटी की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई राज्यों के पहलवानों ने शिरकत की। पंजाब के पहलवान अजय गुर्जर ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला अजय और महाराष्ट्र के सुनील पहलवान के बीच हुआ। विजेता पहलवान अजय को 1.51 लाख और उपविजेता पहलवान को एक लाख रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
वहीं दूसरा मुकाबला डेरा बाबा नामक के मेजर पहलवान और कलुआ गुर्जर के बीच हुआ। इसमें मेजर पहलवान विजयी रहा। यह माली 1 लाख की रही। तीसरी माली ताज वार्न के नाम रही। उसने खली चीका को चित किया। यह माली 71 हजार रुपये की रही। इसके अलावा 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार की माली की कुश्तियां भी करवाई गईं। मां ज्वाला दंगल कमेटी के सदस्य पुजारी राजन शर्मा, प्रवीण शास्त्री, पुजारी छोटा, नितिन शर्मा, अभिनव जैक्स, अभिप्रव, राहुल शर्मा, प्रशांत शर्मा, परीक्षत शर्मा, पीयूष पाणी, मनु माल्टा ने बताया कि अगले वर्ष भी मां के आशीर्वाद से दंगल आयोजित किया जाएगा।





