पंजाब में दिलचस्प मामला एक वोट से हार रही थी प्रत्याशी, पोलिंग एजेंट ने प्रतिद्वंदी के तीन बैलेट पेपर चबा कर निगल गया

#खबर अभी अभी पंजाब ब्यूरो*

16 अक्तूबर 2024

गांव तोलावाल में मंगलवार को पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही थी। एक वोट से जोगिंदर काैर हार रही थीं। इसी दाैरान उनके पोलिंग एजेंट महिंदर सिंह ने प्रतिद्वंदी गुरमीत काैर के तीन वोट मुंह में डालकर चबा डाले और फिर उन्हें निगल गया।
पंजाब में बैलेट पेपर से हुए पंचायत चुनाव में मतगणना के वक्त अजीबोगरीब व दिलचस्प मामला सामने आया है। मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान के पैतृक गांव सतौज से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव तोलावाल का है।
यहां एक वोट से हार होते देख प्रत्याशी का पोलिंग एजेंट जीत रहे प्रत्याशी के तीन वोट (बैलेट पेपर) चबाकर निगल गया। उसकी हरकत देख प्रीजाइडिंग आफिसर समेत अन्य स्टाफ के पैरों तले से जमीन खिसक गई। तुरंत पुलिस को शिकायत कर मामला दर्ज कराया गया और चुनाव नतीजा जीत रहे प्रत्याशी के हक में घोषित किया गया। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सुनाम के गांव तोलावाल के सरकारी स्कूल में बूथ संख्या 77 पर मंगलवार को मतों की गिनती हो रही थी। पंच के लिए गुरमीत कौर और जोगिंदर कौर के बीच कड़ा मुकाबला था। गुरमीत कौर को 135 और जोगिंदर कौर को 134 वोट मिले। तीन बार गिनती की गई और परिणाम यही रहा। इसी दौरान जोगिंदर कौर के पोलिंग एजेंट महिंदर सिंह ने अचानक गुरमीत कौर के तीन वोट (बैलेट पेपर

Share the news