पंडोह डैम के पास नियम तोड़ने पर थार का चालान, नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर चल रहा था वाहन

पंडोह (मंडी)।
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह डैम के समीप पंडोह पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर एक महिंद्रा थार (HR26FB7300) का 3000 रुपये का चालान किया है।
जानकारी के अनुसार, उक्त वाहन चालक ने ऑनलाइन चालान से बचने के लिए आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी, ताकि नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई न दे सके। इस तरह की हरकत से न केवल नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती पैदा होती है।
ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने बताया कि इस वाहन को लेकर नागचला ट्रैफिक कंट्रोल रूम से भी सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और चालान किया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और इस तरह के गलत तरीकों से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share the news