पति की मौत से टूटकर खुद को नहीं समझा लाचार, ऑटो चलाकर संभाल रही परिवार

 #खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

23 जनवरी 2023

 वंदना राणा पति की मौत के बाद ऑटो चलाकर संभाल रही परिवार पति की मौत से टूटकर खुद को लाचार नहीं समझा अपनी खुद्दारी से समझौता किया। हालात का सामना करने के लिए खुद ड्राइविंग सीट संभाली। आज वह औरतों के लिए मिसाल है।  जिन्होंने अपने पति की मौत के सात महीने के अंदर खुद को परिवार की जिम्मेदारी के लिए तैयार कर लिया।
वंदना के पति राकेश राणा ऑटो चलाते थे। 18 जून 2022 को हद्यघात के कारण उनका निधन हो गया। इसके बाद परिवार में कॉलेज पढ़ने वाली दो बेटियों की जिम्मेदारी मां पर आ पड़ी। जब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा और किसी से कोई उम्मीद नहीं दिखी तो वंदना राणा ने पति के ऑटो पर ड्राइविंग सीट संभाल ली।

अंब में रेल सेवा के शुरू होने के बाद से क्षेत्र में ऑटो चलने का चलन शुरू हुआ, लेकिन वर्तमान में भी क्षेत्र में अन्य कस्बों की तरह ऑटो की भरमार नहीं है। ऐसे में उत्सुकतावश एक महिला ऑटो चालक की तरफ सबकी नजर टिक जाती है। लोग उनके हौंसले को सलाम करते हैं।

 #खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news