
#खूबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 अगस्त 2023
पपलोल स्कूल ने जीता खंड स्तरीय अंडर 14 वॉलीबाल टूर्नामेंट जोकि कंडाघाट खंड के चायल में चल रहे खंड स्तरीय टूर्नामेंट में शहीद रोशन लाल मेमोरियल हाई स्कूल पपलोल ने वॉलीबाल का फाइनल अपने नाम कर लिया है फाइनल में पपलोल की टीम ने चायल की टीम को हरा कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य कुमुद गुप्ता ने बताया की यह बच्चों की अथक मेहनत व और अपने अध्यापकों के प्रयास का परिणाम है कि पपलोल विद्यालय के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया
कुमुद गुप्ता ने बताया की बच्चों को पी टी अध्यापक महेश कुमार द्वारा कड़ी मेहनत करवाई गई व साथ ही जब भी समय मिलता तो शास्त्री अध्यापक हरीश कुमार व दिनेश कुमार बच्चों को प्रयास करवाने में लग जाते थे जिसका नतीजा आज जीत के रूप में मिला है प्रधानाचार्य ने सहयोग के लिए सभी ग्रामवासियों व एस एम सी कमेटी का भी धन्यवाद किया । इस जीत से पपलोल गांव में खुशी की लहर है।
#खूबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





