
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
4 मार्च 2023
नाक के ऑपरेशन के बाद 39 साल के रविंद्र कुमार की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ धर्मशाला मुख्य मार्ग पर मैहतपुर में निजी अस्पताल के सामने शव रख प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एनएच पर चक्का जाम कर डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं मानें और अड़े रहे। शाम सात बजे प्रदर्शनकारियों ने संपर्क मार्ग जाम कर दिए। इससे स्थिति और खराब हो गई। परिजनों समेत ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अस्पताल संचालक डॉक्टर और ईएनटी सर्जन को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि शुक्रवार सुबह ही डॉ. कोमल मलिक ने उन्हें समझौते का ऑफर दिया और अपनी प्राथमिकी वापस करने की मांग की। कहा कि वह मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने को तैयार हैं।
भड़के ग्रामीणों ने एक न सुनी और प्रदर्शन जारी रखा। एसपी अर्जित सेन ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन भड़के प्रदर्शनकारियों के आगे एक न चली और वापस लौटना पड़ा। उधर, प्रदर्शन की सूचना मिलते आनंद राज मलिक अस्पताल के संचालक डॉ. कोमल मलिक और अन्य स्टाफ सदस्य अस्पताल में ताला लगाकर जा चुके थे। प्रदर्शन के चलते मैहतपुर मुख्य बाजार में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।आरोप है कि पति की मैहतपुर में ही मौत हो चुकी थी। देवेंद्र विदेश में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था।उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





