पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर डीएवी विद्यालय नाहन में विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रम किए गए आयोजित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जून 2023

5 जून 2023 को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर डीएवी विद्यालय नाहन में विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित किए गए सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में सरिता सिंह द्वारा पर्यावरण दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी इसके उपरांत कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा दृष्टि द्वारा ना काटो मुझे दुखता है नामक पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया गया ।तत्पश्चात कक्षा चौथी की छात्रा युवानी ने प्रकृति को तुम ना छेड़ो

पर्यावरण के ऊपर एक कविता पढ़ी पाइनग्रो इको क्लब के प्रभारी नरदेव सिंह द्वारा पर्यावरण को कैसे बचाया जाए व पर्यावरण के महत्व के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया । इसके पश्चात विद्यालय में इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस क्विज़ में क्विज मास्टर नरदेव सिंह द्वारा बच्चों से पर्यावरण, जैवविविधता,प्रदूषण , मशहूर पर्यावरणविदों से संबंधित प्रश्न पूछे गए इस प्रतियोगिता में हंसराज हाउस व टैगोर हाउस क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे और अंत में पाइनग्रो इको क्लब के सदस्यों द्वारा अध्यापक दिग्विजय व नमन कश्यप के निर्देशानुसार रानीताल बाग की सफाई की तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news