
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
4 मार्च 2023
रोहडू पुलिस थाना जुब्बल के सरस्वती नगर चौकी के तहत पांगला पुल के पास पब्बर नदी में एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान विनोद पुत्र बल बहादुर निवासी गांव शिवालय वार्ड नंबर छह जिला जाजरकोट अंचल बेरी नेपाल के रूप में हुई है। विनोद अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ श्नग्राम बटाढ में एक व्यक्ति के पास दो वर्ष से मजदूरी करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह दिन के समय यहां मछली पकड़ने के लिए आया था। करंट से मछलियों को मारने के दौरान विनाद खुद इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को शव के समीप एक लकड़ी मिली है, जिसमें लोहे की जाली और तार बंधी पाई गई। इसके अलावा बैग में मछलियां भी पाई गई हैं। जाली और डंडे में 100 मीटर लंबी बिजली के खंबे में लगी पाई गई। इससे पता चला है कि मछलियों को मारते समय व्यक्ति खुद करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने भी मौत पर किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जुब्बल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी रोहड़ू चमनलाल ने मामले की पुष्टि की है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





